फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Till upcoming election, actions against detainees will not be taking

चुनाव की आहट ने रोकी भीतरघातियों पर कार्रवाई

Sun, 03 Feb 2019 11:44 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: दीपक नेगी Updated Sun, 03 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले भितरघातियों पर फिलहाल कार्रवाई टल सकती है। लोकसभा चुनाव को नजदीक देखते हुए भाजपा व कांग्रेस हाईकमान ने कार्रवाई टाल दी है।        
विज्ञापन



निकाय चुनावों के दौरान भाजपा व कांग्रेस में जमकर भितरघात हुआ था। भाजपा जिले के दोनों निकाय में चुनाव हार गई थी। कपकोट में कांग्रेस के गोविंद बिष्ट की जीत हुई तो बागेश्वर में कांग्रेस के बागी सुरेश खेतवाल ने बाजी मारी थी। बागेश्वर में तो कांग्रेस पांचवें नंबर पर खिसक गई थी। 
विज्ञापन


भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री के चुुनाव प्रचार के बाद भी भाजपा दोनों ही सीट हार गई थी। भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने भितरघातियों के नाम चिह्नित कर कार्रवाई के लिए हाईकमान को भेजा था। लेकिन लोक सभा चुनावों को नजदीक देखते हुए हाईकमान भी भितरघातियों पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।        
विज्ञापन
विज्ञापन



भितरघातियों के नामों की लिस्ट जिलाध्यक्ष के माध्यम से हाईकमान को भेजी जा चुकी है। दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। जल्द ही लोकसभा, फिर पंचायत चुनावों की चुनौती है। ऐसे में लग रहा है कि शायद भितरघातियों पर कार्रवाई न हो। संगठन सर्वोपरि है। जो भी फैसला लेगा मंजूर है। - कुंदन परिहार, अध्यक्ष प्रत्याशी भाजपा       


 निकाय चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों की सूची हाईकमान को मैंने सौंप दी है। हाईकमान को समीक्षा के बाद कार्रवाई करनी है। जल्द ही लोकसभा और पंचायत चुनाव होने हैं। मुझे नहीं लगता है अभी भितरघातियों पर कार्रवाई होगी। चुनाव के बाद हाईकमान से फिर गुजारिश की जाएगी। - महेश कांडपाल, अध्यक्ष प्रत्याशी कांग्रेस 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed