{"_id":"69de6f320ceab31c0c03b9a2","slug":"tilga-the-people-of-dharamghar-danced-to-the-tune-of-your-long-braided-tussra-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124010-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तिलगा तेरी लंबी लटी टसरा का फुना पर झूमे धरमघर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तिलगा तेरी लंबी लटी टसरा का फुना पर झूमे धरमघर के लोग
Tue, 14 Apr 2026 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
धरमघर (बागेश्वर)। दो जिलों की सीमा पर बसे धरमघर के रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीस महोत्सव संपन्न हो गया है। आखिरी स्टार नाइट में लोक कलाकारों ने गीत और नृत्य से देर रात तक दर्शकों का मनोरंजन किया। आयोजन समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया।
सोमवार की स्टार नाइट जय बागनाथ लोक कला समिति पोखरी के नाम रही। ग्रुप के कलाकारों ने हाट कालिका मैया तू दैणी है जाए.... से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किए। लोक गायक चंद्र प्रकाश ने तिलगा तेरी लंबी लटी टसरा का फुना...., काली गंगा को कालो पाणी... समेत कई गीत सुनाए।
पहाड़ी अंग्रेज के नाम से प्रसिद्ध सुधीर ने कुमाऊंनी के साथ गढ़वाली और इंडी पॉप गीत पेश किए। गायक राकेश पनेरु ने भजन प्रस्तुत किए। लोक नृत्य की कलाकार ईशा मर्तोलिया ने एकल डांस पेश किया। लवराज भैसोड़ा, आनंद कार्की, सूरज प्रकाश और धरमघर की महिला मंगल दल ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कांडा के व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, बेड़ीनाग के व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश रावत और थल के व्यापार संघ अध्यक्ष बबलू सामंत थे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष गोकुल पंचपाल ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। वहां राजू पांडेय, निक्कू साह, निर्मल साह, भुप्पी कार्की आदि थे।