Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One day's salary will be deducted for visiting a bank or locking up the premises during school hours.

Bageshwar News: स्कूल समय में बैंक जाने या ताला लगाने पर कटेगा एक दिन का वेतन

Fri, 13 Nov 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 13 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
One day's salary will be deducted for visiting a bank or locking up the premises during school hours.
बागेश्वर। जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी और लापरवाही पर शिक्षा विभाग ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। अक्सर औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों के समय से पहले बंद मिलने और शिक्षकों के नदारद रहने की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सीईओ ने सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सख्त चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

बीते दिनों प्रभारी सीईओ के औचक निरीक्षणों में कई विद्यालयों में ताले लटके मिले थे। जब विभाग ने इस पर शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा, तो उनका रटा-रया जवाब सामने आया कि वे स्कूल के किसी विभागीय या व्यक्तिगत बैंकिंग कार्य से गए हुए थे। इस बहानेबाजी को विभाग ने बेहद संजीदगी से लिया है। जिसके बाद प्रभारी सीईओ ने आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बैंकों का संचालन शाम 05:00 बजे तक होता है और कई बार स्कूल बंद होने या स्थानीय अवकाश के दिन भी बैंक खुले रहते हैं। ऐसे में शिक्षण अवधि के दौरान स्कूल छोड़कर बैंक जाना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि भविष्य में कोई भी विद्यालय शिक्षण समय के दौरान बंद पाया गया या कोई शिक्षक बैंकिंग कार्य का बहाना बनाकर स्कूल से अनुपस्थित मिला, तो इसे गंभीर कदाचार माना जाएगा। ऐसे मामलों में बिना कोई अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगे सीधे उस एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित शिक्षक या प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी सीईओ, आशाराम ने बताया कि विद्यार्थियों के भविष्य और पठन-पाठन के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही और खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। औचक निरीक्षण के दौरान जो शिक्षक स्कूल समय में बिना अनुमति और बैंकिंग कार्य के नाम पर अनुपस्थित पाए गए हैं, उन्हें सख्त हिदायत दी जा चुकी है। यदि भविष्य में स्कूल अवधि के दौरान विद्यालय बंद मिले और शिक्षक गायब मिले, तो बिना स्पष्टीकरण के सीधा वेतन काटने की कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी शिक्षक अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed