{"_id":"6b04968da5e5ee9aec079d8f","slug":"three-teams-formed-in-the-bheta-robbery-case-cctv-footage-from-saniudiyar-to-kanda-is-being-examined-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-129550-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: भेटा लूट मामले में तीन टीमें गठित, सानीउडियार से कांडा तक खंगाले जा रहे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: भेटा लूट मामले में तीन टीमें गठित, सानीउडियार से कांडा तक खंगाले जा रहे सीसीटीवी
Tue, 24 Nov 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा थाना क्षेत्र के भेटा गांव में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर हुई लूट की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर दी हैं। घटना के तीसरे दिन भी आरोपितों का सुराग न लगने से गांव में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
शनिवार की रात भेटा गांव में घर में अकेली बुजुर्ग महिला तारा जोशी के हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने गले से बक्से की चाबी निकाल ली थी और जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। बेटे नीरज जोशी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता तारा जोशी का सीएचसी कांडा में स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। गठित तीन टीमों ने सोमवार को सानीउडियार से लेकर कांडा और आसपास के गांवों में लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज ने बताया कि पुलिस टीमें गहनता से जांच में जुटी हैं और कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है और इसके लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। सानीउडियार से कांडा तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं व पूछताछ जारी है। पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। -राजेंद्र साह, सीओ, कपकोट