फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three Sadhak on Dhyan

छह महीने की देव साधना कर रहे खुनौली के गणेश, राजू, तारादत्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three Sadhak on Dhyan
बागेश्वर के खुनौली में तपस्या में बैठे गणेश कांडपाल, राजू कांडपाल, तारा दत्त कांडपाल। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। खुनौली के हरज्यू मंदिर में चल रही छमासी में खुनौली निवासी गणेश कांडपाल, राजू कांडपाल और तारा दत्त कांडपाल छह महीने की देव साधना कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरज्यू को भगवान शंकर का रूप माना जाता है। खुनौली क्षेत्र में हरज्यू के देव डांगर और पुजारी के पद रिक्त हो गए थे। इससे मंदिर में पूजा-अर्चना में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए गांव के गणेश कांडपाल और राजू कांडपाल पुजारी बनने के लिए साधना कर रहे हैं और तारा दत्त कांडपाल देवडांगर के लिए साधना कर रहे हैं। छमासी में छह महीने तक मंदिर में रहना पड़ता है। 24 घंटे में एक बार भोजन और 2 बार स्नान कर साधना की जाती है। इन लोगों की तीन महीने की तपस्या पूर्ण हो गई है। तीन महीने की तपस्या के बाद पूजा और भंडारे के साथ छमासी का पारायण होगा। छमासी में गांव के सभी लोग सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed