फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three people including a couple were injured when the roof of a house collapsed in bageshwar

Bageshwar: मकान की छत गिरने से दंपती समेत 3 घायल, पड़ोसियों ने तीनों को निकाला; जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

Wed, 30 Jul 2025 05:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Jul 2025 05:18 PM IST
सार

नायल गांव में बुधवार तड़के एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दंपती और उनकी पुत्री दब गई। ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Three people including a couple were injured when the roof of a house collapsed in bageshwar
मकान की छत गिरने से दंपती समेत 3 घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले के दफौट क्षेत्र के नायल गांव में बुधवार तड़के एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दंपती और उनकी पुत्री दब गई। ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे नायल गांव निवासी रंजीत राम (47) पुत्र हरी राम के मकान की छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं। हादसे के समय रंजीत उनकी पत्नी नीमा देवी (33) और पुत्री कोमल (13) घर में सो रहे थे। तीनों लोग मलबे में दब गए। पड़़ोस में रहने वालों ने जब मकान के छत गिरने की आवाज सुनी तो दौड़कर पहुंचे।

विज्ञापन

उन्होंने तत्काल मलबा हटाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सीएमएस भैसोड़ा ने उनकी जांच कर प्राथमिक उपचार किया। हल्की चोट होने के चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है। विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास और रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। भाष्कर दास ने बताया कि प्रभावित परिवार का मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। फर्स्वाण ने बताया कि टीम प्रभावित परिवार को आपदा राहत किट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में घायलों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया है। तहसील स्तर पर सहायता दी जाएगी। ग्रामीण का मकान वन पंचायत की भूमि पर बना है। फिलहाल प्रभावित परिवार ने गांव के ही प्रकाश राम के मकान में शरण ली है। - शिखा सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed