फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three Juvenile Booked under forest Fire case

Bageshwar News: जंगल में आग लगाने पर तीन नाबालिग पकड़े, एक अन्य पर केस

Mon, 29 Apr 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 29 Apr 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three Juvenile Booked under forest Fire case
बागेश्वर के खबडोली और गैरलेख में वन विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन


बागेश्वर/गरुड़। वन विभाग ने जंगलों में आग लगाने वालों पर अब सख्ती करना शुरू कर दिया है। विभाग की टीम ने तीन किशोरों को आग लगाते हुए पकड़ा जबकि एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जर श्याम सिंह करायत ने बताया कि वन विभाग की टीम ने दक्षिणी खबडोली के जंगल में आग लगाने पर तीन नाबालिगों को पकड़ा है। तीनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, रेंजर सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बैजनाथ रेंज के कंपार्ट संख्या-चार में आग लगाने के मामले में गैरलेख निवासी रमेश जोशी के खिलाफ वन विभाग में भारतीय संरक्षण अधिनियम की धारा 26 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन




बारिश से बुझी जंगलों की आग

गरुड़ (बागेश्वर)। बारिश से बैजनाथ और बागेश्वर रेंज के वनों में लगी आग शनिवार देर रात बुझ गई है। बारिश से वातावरण में छाई धुंध भी हट गई है। इधर, गढ़खेत रेंज के रेंजर हरीश खर्कवाल ने बताया कि हुनेरा के जंगल में लगी आग वन विभाग ने बुझा दी है। वन कर्मी मोटर मार्गों के आसपास गिरे पिरुल को हटाने में जुटे हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों और वन पंचायत सरपंचों से अपने अपने गांव के आसपास के जंगलों को आग से बचाने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




आग लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज करें: डीएम

बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने जंगलों में आग लगा रहे लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि सभी एसडीएम और सीओ को जंगलों में आग लगाने वाले तत्वों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आम जनता से जंगलों की सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि कहीं पर भी जंगल में आग लगाने का मामला सामने आए तो इसकी सूचना पुलिस, प्रशासन और वन विभाग को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed