{"_id":"577a93c44f1c1b6c117f9ee6","slug":"three-families-to-safer-places-to-settle-down-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट तहसील के गैरखेत गांव के सीमार तोक में निर्माणाधीन सड़क का मलबा आने से तीन मकान खतरे की जद में आ गए हैं। डीएम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए तीनों मकानों को खाली कराकर परिवार के सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम भूपाल सिंह मनराल ने सोमवार को सड़क के मलबे के कारण खतरे की जद में आए ग्राम गैरखेत के सीमार तोक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोहन सिंह, दिलीप सिंह और नंदी देवी के मकानों को खाली कराकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। डीएम ने भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग को आबादी क्षेत्रों में सुरक्षा दीवारों के निर्माण कार्यों में गति लाने को कहा। उन्होंने निर्माणाधीन कपकोट-पोलिंग- गैरखेत-हरसीला सड़क का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को आबादी वाले क्षेत्रों में तेजी से सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य करने को कहा। गैरखेत में निर्माणाधीन मोटर पुल का निरीक्षण करते हुए लोनिवि को शीघ्र पुल का निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल में देरी के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। भ्रमण के दौरान डीएम के साथ पटवारी मोहन सिंह भाकुनी, कानूनगो नरेश चंद्र पुनेठा भी मौजूद थे।
विज्ञापन