फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three day Kanda Festival begins

तीन दिवसीय कांडा महोत्सव का आगाज आज से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three day Kanda Festival begins
बागेश्वर के रामलीला मैदान कांडा पड़ाव में महोत्सव के लिए लगी दुकानें। - फोटो : BAGESHWAR
कांडा(बागेश्वर)। करीब पांच साल के इंतजार के बाद तीन दिवसीय कांडा महोत्सव का शुक्रवार से रामलीला मैदान कांडा पड़ाव में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज होगा। महोत्सव परिसर में झूले लगने के साथ ही दुकानें सज गई हैं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में चांचरी, बैर, भगनौल की मधुर स्वर लहरियां सुनने को मिलेंगी।
विज्ञापन

महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर प्राचीन गोलू मंदिर सौखोला से भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकलेगी। यात्रा कांडा पड़ाव होते हुए रामलीला मैदान तक जाएगी। जहां इसका समापन होगा। इसी के साथ ही मेले का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। महोत्सव के अध्यक्ष प्रकाश नगरकोटी ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई है। आयोजन में जनता का सहयोग मिल रहा है। सह संयोजक आलम सिंह मेहरा ने बताया कि पांच साल बाद महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। सचिव दरपान सिंह धपोला ने बताया कि इस बार जिला प्रशासन के सहयोग से विकास प्रदर्शनी भी आयोजित होगी।
विज्ञापन

मेले में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
बागेश्वर। महोत्सव में कांडा तहसील के सभी स्कूलों की विविध सांस्कृतिक, खेलकूद, सुलेख, ऐपण के साथ ही निबंध, भाषण, अंताक्षरी, संस्कृत मंगलाचरण प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा रस्सा कस्सी प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार नाइट रहेगी आकर्षण का केंद्र
बागेश्वर। शुक्रवार रात महोत्सव में स्टार नाइट आकर्षण का केंद्र रहेगी। स्टार नाइट में प्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद सिंह मेहरा एंड पार्टी और पवन पहाड़ी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा अन्य लोक कलाकार भी रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे।
मेले में आज होंगे ये कार्यक्रम
सुबह 8 बजे - गोलू मंदिर कांडा से रामलीला मैदान तक सद्भावना दौड़ होगी।
सुबह 10 बजे - छोलिया नृत्य के साथ झांकी निकलेगी। इसमें छोलिया नृत्य, चांचरी गाते हुए कलाकार, महिलाएं चलेंगी।
सुबह 11 से शाम चार बजे तक- रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
शाम सात से रात्रि 12 बजे तक- लोक कलाकारों द्वारा विविध कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed