फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three Day BJP Event kicks off in Kausani

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री ने किया तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three Day BJP Event kicks off in Kausani
बागेश्वर के कौसानी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ करते भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री। वि - फोटो : BAGESHWAR
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने दीप जलाकर प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बढ़ा संगठन है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और समर्पण के बूते इसे खड़ा किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और अनुशासन के अनुरूप कार्य करने को कहा।
विज्ञापन

रविवार की शाम को अनासक्ति आश्रम के सभागार में प्रशिक्षण शुरू हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट और जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रदेश महामंत्री भट्ट ने प्रशिक्षण को कार्यकर्ता के व्यक्तित्व विकास और संगठन की मजबूती के लिए जरुरी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासन से चलने वाली पार्टी है। समय-समय पर पार्टी की ओर से चलाए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं को बेहतर सीखने को मिलता है। प्रशिक्षण के दौरान वक्ताओं ने संगठन के इतिहास और धीरे-धीरे मिली सफलता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश स्तरीय नेताओं ने जिले में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी जाना। वहां पर वीरेंद्र बिष्ट, योगेश हरड़िया, रवि करायत समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed