फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Threatened leopard near Kemu station

केमू स्टेशन के पास आ धमका तेंदुआ

Fri, 29 Dec 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 29 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Threatened leopard near Kemu station
तेंदुआ देखने को जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

तेंदुआ शुक्रवार देर शाम को केमू स्टेशन के पास आ गया। तेंदुए को देखकर वहां मौजूद केएमओयू के चालक और परिचालक भयभीत हो गए। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर झाड़ियों में खोजबीन की, लेकिन अंधेरा होने की वजह से तेंदुए का पता नहीं लग सका।

विज्ञापन


शुक्रवार को करीब छह बजे भुवन चंद्र भट्ट ने केमू स्टेशन के पास तेेंदुआ देखा। इसके बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ देखकर तेंदुआ झाड़ियों में छिप गया। सूचना पर वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद तेंदुए को आबादी से दूर भगाने के लिए पटाखे फोड़े। 
विज्ञापन


उधर नगर के घटबगड़ वार्ड, नदीगांव और मंडलसेरा में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। मंडलसेरा क्षेत्र में यह तेंदुआ एक पखवाड़े के भीतर चार मवेशियों को मार चुका है। भयभीत लोगों ने घटबगड़ वार्ड में वन विभाग से शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है। इस मामले में डीएम रंजना राजगुरु ने वन विभाग से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed