फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Threatened landslides in Jardi

जारती में भूस्खलन से बिगड़े हालात

Sat, 14 Jul 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 14 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Threatened landslides in Jardi
बागेश्वर के जारती गांव में हुआ भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला
मानसून की पहली बारिश के बाद जारती गांव में भूस्खलन से हालत काफी बिगड़ चुके हैं। गांव में जगह-जगह भूस्खलन से खतरा मंडरा रहा है। गांव का जूनियर हाइस्कूल खतरे की जद में है। इससे साथ ही अनुसूचित बस्ती पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने अभी तक गांव की सुध नहीं ली है। 
विज्ञापन


गांव के जूनियर हाइस्कूल के ऊपर से बह रहे गधेरे से खतरा बढ़ रहा है।  खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने विद्यालय को प्राथमिक स्कूल भवन में शिफ्ट कर दिया है। हालांकि प्राथमिक विद्यालय भवन की हालत भी ठीक नहीं है। छत से जगह-जगह पानी रिस रहा है। इधर, गांव की अनुसूचित बस्ती के दोनों ओर से भारी भूस्खलन हुआ है।  भूस्खलन से गांव की बिजली, पानी, सिंचाई, संचार व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई है।  
विज्ञापन


शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने आपदा प्रभावित जारती गांव का दौरा किया। इस दौरान भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने भारी भूस्खलन के बाद भी प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया। दौरे के बाद पूर्व विधायक ने प्रशासन से भूस्खलन प्रभावित जारती में बचाव और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांव का भूगर्भीय सर्वे होगा 
बागेश्वर। भूस्खलन प्रभावित जारती गांव का भूगर्भीय सर्वे होगा। इसके आधार पर गांव में बचाव की कार्ययोजना बनाई जाएगी। यह जानकारी तहसीलदार दयाचंद्र टम्टा ने दी। इससे लिए प्रशासन भूगर्भीय विशेषज्ञों से संपर्क कर रहा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed