फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Thousands of people gave their last farewell to the martyrs with damp eyes

हजारों लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी 

Thu, 09 Mar 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 09 Mar 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people gave their last farewell to the martyrs with damp eyes
पुष्प चक्र अर्पित करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
 जम्मू कश्मीर में आतंकियों के हमले में शहीद हुए कुमाऊं रेजीमेंट के 13 आरआर के जवान जितेंद्र दानू का बृहस्पतिवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। हजारों लोगों ने नम आंखों के साथ देश के इस सच्चे सपूत को अंतिम विदाई दी। 
विज्ञापन



कपकोट के कर्मी गुंठण गांव निवासी जितेंद्र सिंह दानू 14 फरवरी को सीमा पर आतंकियों से लोहा लेने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दिल्ली के आरआर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। तीन गोलियां लगने के कारण सात मार्च की सुबह वह जिंदगी की जंग हार गए। उनका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को दिल्ली से उनके पैतृक गांव गुंठण लाया गया। तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


शहीद की पत्नी विमला देवी, माता तरुली देवी, पिता केशर सिंह, भाई नारायण सिंह व प्रकाश सिंह सहित अन्य परिजन बेसुध से हो गए। इसके बावजूद सभी ने धैर्य रखकर सपूत के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। पूरे क्षेत्र के लोगों ने शहीद के अंतिम दर्शन किए। इसके बाद गांसू घाट में शहीद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की चिता को छोटे भाई प्रकाश सिंह ने मुखाग्नि दी। 9 कुमाऊं रेजीमेंट की टुकड़ी ने शहीद को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन अभिनव महान, एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट, सीओ महेेश चंद्र जोशी, तहसीलदार पूरन सिंह बिष्ट, एसओ मदन मोहन जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित किए। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक ललित फर्स्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया, सभासद गिरीश जोशी, प्रधान पूरन कपकोटी, तारा कपकोटी, शेर सिंह बिष्ट, उमेश जोशी, चामू देवली, गोविंद ऐठानी, नरेंद्र दानू, प्रताप कठायत सहित हजारों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed