फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Those who get clean water from June Bageshwar

पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा

Fri, 11 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 11 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Those who get clean water from June Bageshwar

 नगरवासियों को जून से पीने को साफ और पर्याप्त पानी मिलने लगेगा। उत्तराखंड पेयजल संस्थान की ओर से सूरजकुंड में बह रही सरयू से 3.83 करोड़ रुपये की लागत से नगर पंपिंग योजना के शुरुआती काम इन दिनों तेजी से चल रहे हैं। यहां पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


नगर के लोगों के पानी पीने की सुविधा के लिए लाहुर नदी से कठायतबाड़ा ग्राम समूह योजना, कठायतबाड़ा, ठाकुरद्वारा में सरयू से नगर पंपिंग योजना बनी हैं, लेकिन बढ़ती जनसंख्या के अनुसार योजनाएं लोगों की प्यास बुझाने में नाकाफी हो रही हैं। नगर में श्री नौला के अलावा दूसरा जलस्रोत नहीं है।

विज्ञापन


अब शासन ने उत्तराखंड आपदा प्रबंधन मद से नगर की दस हजार की आबादी की प्यास बुझाने के लिए सूरजकुंड में सरयू से 3.83 करोड़ रुपये की लागत से 13.40 लाख लीटर (1.34 एमएलडी) क्षमता की नगर पंपिंग योजना मंजूर की है। उत्तराखंड पेयजल संस्थान के लिए एडीबी खंड योजना का निर्माण करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पेयजल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया नगर पंपिंग योजना के  इनफिल्ट्रेशन टैंक के निर्माण के लिए 11 मीटर तक खुदान होना है।

इसमें से नौ मीटर गहराई तक का खुदान हो चुका है। मिट्टी का परीक्षण, इनफिल्ट्रेशन रेट, ड्राइंग मिलने पर इस महीने के आखिरी सप्ताह से पंपिंग हाउस का निर्माण शुरू हो जाएगा। निर्माण पूरा होने का समय 31 मई 2016 है।


 प्रस्तावित स्थल तक पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। यूपीसीएल को योजना को संचालित करने के लिए 60 किलोवाट के ट्रांसफार्मरों के बिजली कनेक्शन के लिए पैसा जमा कर दिया है।        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed