फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Thirty first to loot tourists in Delhi

थर्टी फर्स्ट मना रहे दिल्ली के पर्यटकों को लूटा

Mon, 01 Jan 2018 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Mon, 01 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन

थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने बागेश्वर जिले के धूर पहुंचे दिल्ली के पर्यटकों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उन्हें लूट लिया। हमले में घायल पर्यटकों ने पूरी रात भय के साए में जंगल में गुजारी। सुबह होने पर बागेश्वर पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने घायल पर्यटकों का उपचार कराने के बाद अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थर्टी फर्स्ट मनाने दिल्ली से संदीप पुत्र सत्यप्रकाश, हिमांशु पुत्र राजकुमार, सोनू पुत्र सत्यपाल सहित एक दर्जन लोग बागेश्वर के धूर पहुंचे थे। जब पर्यटक पार्टी मना रहे थे तभी रात में लाठी-डंडों से लैस होकर लगभग 15 से 20 की तादात में वहां आए कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पर्यटकों से नकदी और सोने की चेन भी लूट ली। इस हमले में आठ पर्यटक घायल हुए हैं। हमले में घायल तीन युवकों संदीप, हिमांशु और सोनू ने हमलावरों के चंगुल से छूटकर जंगल में छुपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


सुबह होने पर गंभीर रूप से घायल तीनों युवक अन्य परिवार के सदस्यों के साथ बागेश्वर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस क्षेत्राधिकारी को अपनी आपबीती बताई। तीनों पर्यटकों की शिकायत पर कपकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में डीएसपी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि पर्यटकों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही हमलावरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed