फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Things like rupee ban in Bageshwar

बागेश्वर में फिर नोटबंदी जैसे हालात

Wed, 18 Apr 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Wed, 18 Apr 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Things like rupee ban in Bageshwar
बागेश्वर एसबीआई में रुपये निकालने के लिए कतार में खड़े ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला

जिले में कैश की कमी के कारण नोटबंदी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बुधवार को भी नगर के अधिकांश एटीएम रुपये नहीं होने के कारण खाली नजर आए। जिस एटीएम में रुपये थे उन पर सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। बैंकों से भी मात्र 10 से 20 हजार रुपये मिल रहे हैं।  

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में एसबीआई सहित विभिन्न बैंकों के 13 एटीएम हैं। एक महीने से एटीएम में कैश की किल्लत बनी हुई है। एटीएम में कैश की कमी शादी के सीजन में अधिक गंभीर हो चुकी है। बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक सहित दो अन्य एटीएम से रुपये निकले। जबकि अन्य बैंकों के एटीएम कैश नहीं होने से खाली पड़े रहे।
विज्ञापन


कैश मिलने के इंतजार में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ा। बिलौना निवासी भगवंत प्रकाश ने बताया कि एटीएम में पैसा नहीं मिल रहा है जबकि बैंक भी मात्र 10 हजार रुपये दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीमा क्षेत्र से आए प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें खरीदारी करनी थी लेकिन एटीएम से पैसे नहीं निकलने के कारण खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कैश की कमी के कारण शादी की तैयारियों में जुटे परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed