फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Thieves looted teaching material from elementary school clerks

चोरों ने प्राथमिक विद्यालय छानी से शिक्षण सामग्री उड़ाई 

Tue, 27 Nov 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 27 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thieves looted teaching material from elementary school clerks
प्राइमरी स्कूल छानी में चोरों द्वारा तोड़ी गई अल्मारी। - फोटो : अमर उजाला
चोरों ने कविवर सुमित्रा नंदन पंत राजकीय प्राथमिक विद्यालय छानी का दरवाजा और खिड़की तोड़कर वहां रखी शिक्षण सामग्री चुरा ली। चोरों ने अल्मारी में रखे बच्चों के शिक्षण अभिलेख फाड़ दिए, इतना ही नहीं वह आंगनबाड़ी में पंजीकृत नौनिहालों के खिलौने भी उड़ा ले गए। शिक्षा के मंदिर में हुई चोरी की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने पुलिस से चोरों का शीघ्र पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय छानी में 23 से 25 नवंबर तक अवकाश था। इस दौरान चोरों ने स्कूल का दरवाजा और खिड़की तोड़कर वहां रखी शिक्षण सामग्री चुरा ली। सोमवार को पाठशाला खुलने पर शिक्षकों ने कमरे के भीतर देखा तो गणित, विज्ञान किट सहायक समेत अन्य सामग्री गायब थी। चोरों ने अल्मारी का ताला तोड़कर वहां रखे अभिलेखों को फाड़ा हुआ था। वहां रखे आंगनबाड़ी में पंजीकृत नौनिहालों के खिलौने भी साफ किए हुए थे। 
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने  शिक्षा के मंदिर में हुई इस घटना की निंदा की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों का पकड़ने की मांग की है। मांग करने वालों में पीटीए अध्यक्ष रीता देवी, मुन्नी देवी, प्रेमा राणा, लीला देवी, नेहा बिष्ट, दीपा देेवी और नीमा देवी आदि शामिल हैं। प्रधानाध्यापिका हेमा खर्कवाल ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed