फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   There was once Bhagirathi river, now it has become a drain.

Bageshwar News: कभी थी भागीरथी नदी, अब बन गई नाला

Fri, 19 Jan 2024 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 19 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
There was once Bhagirathi river, now it has become a drain.
बागेश्वर। पूर्व में भागीरथी नदी के नाम से जानी जाने वाली नदी अब नाले का रूप ले चुकी है। नाले में पटी गंदगी तमाम स्वच्छता अभियानों की हकीकत सामने लाने का काम कर रही है। नाले की स्वच्छता की ओर नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

भागीरथी नदी के चलते इलाके का नाम ही भागीरथी पड़ गया था। समुचित देखरेख के अभाव में यह नदी अब गंदे नाले के रूप में परिवर्तित हो गई है। मीट मार्केट से जिला अस्पताल के पास तक इस नाले में बुरी तरह से गंदगी पटी हुई है। मीट मार्केट की गंदगी भी इस नाले में समाती है। लोगों ने कई बार भागीरथी नदी के पुनरोत्थान के लिए अभियान चलाए, नाले में पटी गंदगी को साफ किया, लेकिन देखरेख के अभाव में नाला फिर गंदगी से पट जाता है।
विज्ञापन

वर्तमान में लोग नाले का कूड़ा निस्तारण स्थल के रूप में उपयोग कर रहे हैं। जिले में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा कहते हैं कि भागीरथी अतीत में नदी के रूप में बहती थी। देखरेख के अभाव में नाले में तब्दील हो गई। इसके संरक्षण के लिए ठोस उपाय होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

नगरपालिका के ईओ हयात सिंह परिहार ने बताया भागीरथी नाले की सफाई के लिए 20 जनवरी के बाद सघन अभियान चलाया जाएगा। नाले को गंदगी रहित बनाया जाएगा। नाले में गंदगी, कूड़ा डालने वाले लोगों को चिह्नित कर दंडित करने का काम किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed