{"_id":"6935c1ae117d22cfa70a0a0d","slug":"there-is-a-lot-of-buying-of-local-products-in-the-sunday-market-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-120503-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: संडे बाजार में जमकर हो रही है स्थानीय उत्पादों की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: संडे बाजार में जमकर हो रही है स्थानीय उत्पादों की खरीदारी
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में रहने वाले लोगों को ग्रामीण अंचलों के विभिन्न उत्पादों का स्वाद देने के लिए जिला अस्पताल के बाहर हर रविवार को संडे बाजार लगाई जा रही है। बाजार में जिले के ग्रामीण अंचलों में उत्पादित सब्जियों और अन्य उत्पादों की जमकर खरीदारी हो रही है। लोग बाजार से ताजी हरी सब्जियों और दूध, मठ्ठा खरीदने के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं।
रविवार को लगने वाले सब्जी बाजार में इन दिनों ग्रामीण अंचलों में उगी हुई हरी सब्जियों लाई, पालक, मेथी, पत्तागोबी, धनिया, प्याज की मांग है। साथ ही बाजार में अदरक, लहसुन, गडेरी, लाल आलू, मूली भी छाया हुआ है। स्थानीय और ताजा होने के चलते बाजार में इन सब्जियों की मांग अधिक रहती है। बाजार में हरी सब्जियां 10 रुपये प्रति गड्डी, अदरक 80 रुपये किलो, लहसुन 170 रुपये प्रति किलो, गडेरी 50 रुपये प्रति किलो, और लाल आलू 30 रुपये प्रति किलो, मडुवे का आटा 60 रुपये प्रति किलो, भांगदाना 80 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रहे हैं। इसके अतिरिक्त किसान स्थानीय मौसमी फलों और फूलों, दूध, मठ्ठा, घी भी बाजार में ला रहे हैं।
स्थानीय सब्जियों के लिए किसानों को बाजार में उपलब्घ होने के साथ ही नगर के निवासियों को किफायती दामों में स्थानीय उत्पादों का लाभ मिल रहा है।