फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   There has been improvement in exam results, better results are still needed

Bageshwar News: परीक्षाफल में हुआ सुधार, बेहतर परिणाम की अब भी दरकार

Wed, 22 May 2024 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 22 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
There has been improvement in exam results, better results are still needed
बागेश्वर। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों ने इस बार पिछले साल की तुलना में सीबीएसई की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल अधिकतर विद्यालयों का परीक्षाफल 50 प्रतिशत से कम रहा था। इस साल के परीक्षा परिणाम में चार विद्यालयों ने काफी सुधार किया है। पिछली बार की तुलना में परीक्षाफल में गिरावट वाले विद्यालयों की शिक्षा विभाग जल्द समीक्षा करने जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में राइंका अमस्यारी, राइंका वज्यूला, राइंका स्यांकोट, राइंका सानिउडियार, राइंका भटखोला और राइंका सूपी अटल उत्कृष्ट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में सीबीएसई पैटर्न के अनुसार पढ़ाई होती है। पिछले साल राइंका सूपी को छोड़कर सभी विद्यालयों में पहली बार सीबीएसई पैटर्न के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं हुईं थीं। जिसमें सभी विद्यालयों का हाईस्कूल या इंटर का परीक्षाफल 50 प्रतिशत से कम रहा था। अधिकतर विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आने के बाद विभाग ने ग्रीष्मावकाश में भी स्कूल खुले रखने और कंपार्टमेंट वाले विषय की तैयारी कराने के लिए संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिए थे। संवाद
विज्ञापन


इस साल का परीक्षा परिणाम
विद्यालय - हाईस्कूल - कंपार्टमेंट - इंटरमीडिएट - कंपार्टमेंट
राइंका अमस्यारी - 59.69 - 26 - 81.03 - 11
राइंका वज्यूला - 37.87 - 40 - 71.48 - 12
राइंका भटखोला - 69.23 - 16 - 54.8 - 18
राइंका सानिउडियार - 93.3 - 01 - 58.5 - 13
राइंका स्यांकोट - 75 - 06 - 37 - 11
राइंका सूपी - 16.6 - 23 - 34.23 - 15



कोट

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के परीक्षाफल में इस साल सुधार हुआ है। सूपी में पहली बार सीबीएसई पैटर्न के अनुसार परीक्षा हुई थी, जिसके कारण परीक्षाफल कम रहा है। राइंका वज्यूला के परीक्षाफल में पिछली बार की तुलना में कमी आना चिंताजनक है। अधिकतर विद्यालयों में एक या दो विषय में ही विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। परीक्षाफल में कमी वाले विद्यालयों की समीक्षा की जाएगी। शासन से आदेश मिला तो संबंधित विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश में अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीएस सौन, मुख्य शिक्षाधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed