फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   There are street lights wiothout lights

स्ट्रीट लाइट तो हैं लेकिन जलतीं नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
There are street lights wiothout lights
बागेश्वर का कठायतबाड़ा वार्ड - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नए परिसीमन के बाद बने नगर पालिका बागेश्वर के कठायतबाड़ा वार्ड में तमाम समस्याएं हैं। वार्ड में झूलापुल के समीप स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट तो है लेकिन जलती नहीं है। कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगी ही नहीं है। इससे रात्रि में आवाजाही करने पर लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे जंगली जानवरों का भी आबादी क्षेत्र में घुसने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

वार्ड में प्रवेश करते ही सबसे पहले नालियों पर पड़े कूड़े पर नजर जाती है। कूड़े से नालियां कई स्थानों पर चोक है। आवारा कुत्तों, बंदरों का आतंक बना है। वार्ड में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। लोग अपने निजी वाहनों को सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े कर देते हैं। कई लोग दुपहिया वाहनों को पैदल रास्तों पर दौड़ाते हैं। साथ ही पार्किंग भी कर देते हैं। पैदल रास्ते पहले से ही संकरे हैं। रास्तों के किनारे वाहन पार्किंग करने से पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। नालियां कई स्थानों पर चोक है। इससे गंदा पानी सड़क या रास्तों में बहता है।
विज्ञापन

प्रतीक्षालय गृह की हालत जीर्णशीर्ण
कठायतबाड़ा वार्ड के सूरजकुंड में बना प्रतीक्षालय बदहाली पर आंसू बहा रहा है। प्रतीक्षालय जीर्ण शीर्ण हालत है। काफी लंबे समय से इसमें रंगरोगन नहीं हुआ है। गर्मी की तपती दोपहरी हो या जाड़ों की गुनगुनी धूप वार्डवासी यहां आकर आराम फरमाते हैं। प्रतीक्षालय में विश्राम कर लोगों को सुकून मिलता है। विश्राम गृह की हालत अच्छी नहीं है। वार्ड के लोगों ने प्रतीक्षालय की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
क्या कहते हैं वार्डवासी
वार्ड में कुछ स्थानों पर नालियां चोक हैं। पानी की निकासी नहीं होने से यह सड़क या रास्तों में बह रहा है। इससे परेशानी हो रही है। नालियों की नियमित सफाई की जानी चाहिए। नालियों में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। - दीपक पंत, कठायतबाड़ा वार्ड।
-
वार्ड में बने विश्राम गृह की हालत काफी बुरी है। लंबे समय से इसमें रंगरोगन नहीं हुआ है। विश्राम गृह की मरम्मत की जाए। इससे यहां आने वाले पर्यटकों और वार्ड के लोगों को सुविधा मिलेगी। सूरज कुंड में घाटों का निर्माण किया जाए। - अनिल कुमार मिश्रा, कठायतबाड़ा वार्ड।
-
वार्ड में कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी है। ऐसे स्थानों पर रात्रि में अराजक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। अराजक तत्व बिजली के बल्बों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन्हें चिन्हित कर इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। - कमलेश ओली, कठायतबाड़ा वार्ड।
-
वार्ड में सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने चाहिए। इससे पर्यटकों के साथ ही वार्डवासियों को सुविधा मिलेगी। सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। रास्तों, गलियों में नियमित सफाई हो। पथ प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त की जाए। - हरीश सोनी, कठायतबाड़ा वार्ड।
-
खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाना चाहिए। ताकि रात्रि में आवाजाही करने वालों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। कूड़ा निस्तारण के लिए सार्वजनिक कूड़ेदान बनाए जाने चाहिए। इससे कुछ हद तक गंदगी भी कम होगी। - सूरज जोशी, कठायतबाड़ा वार्ड।

----------------------
कठायतवाड़ा वार्ड में अब तक 30 लाख रुपये के विकास कार्य कराए हैं। नए वित्तीय वर्ष में 15 लाख के विकास कार्य करने का लक्ष्य है। वार्ड में बिजली, रास्ते, शौचालय, नाली, पानी आदि की समस्याओं पर ध्यान दिया जा रहा है। वार्ड के लोग कभी भी अपनी समस्याएं मुझे बता सकते हैं। समस्याओं का त्वरित समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। वार्ड का प्राथमिकता से विकास किया जाएगा। - प्रेम सिंह हरड़िया, वार्ड सभासद कठायतबाड़ा वार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed