फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   theft in Bageshwar

दुकान से चोरी करने में किशोर लिप्त पाया गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
theft in Bageshwar
बागेश्वर। बिलौनासेरा निवासी यशवंत सिंह पुत्र चंदन सिंह ने 25 सितंबर बागेश्वर कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उनकी दुकान से 50 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई है। तहरीर के आधार आधार पर थाने में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक निशा पांडे को सौंपी गई। पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा कर दिया। एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण लिया गया, जिसके कब्जे से चोरी किए गए 40 हजार रुपये की नकदी के साथ ही दुकान की चाबी बरामद की गई। विधि विवादित किशोर को किशोर बोर्ड न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बताया गया है कि न्यायालय के आदेश पर किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले का खुलासा करने वाली टीम में उप निरीक्षक निशा पांडे, एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी, कांस्टेबल भुवन बोरा, कांस्टेबल अशोक पंवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed