{"_id":"57f7e3a34f1c1b6d5326f852","slug":"theft-assault-accused-of-three-months-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी, मारपीट के आरोपी को तीन माह का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी, मारपीट के आरोपी को तीन माह का कारावास
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। चोरी और मारपीट करने के एक आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीन माह के कारावास की सजा सुनाई है। आरोप था कि राजस्थान निवासी सुरज्ञान चार जुलाई 2016 को बिलौना निवासी दीपक कुमार के घर में चोरी की नीयत से घुसा था। आरोपी ने दीपक कुमार के साथ मारपीट करने के साथ ही उसकी पत्नी का हाथ भी मरोड़ दिया था।
विज्ञापन
इसके दूसरे दिन आसपास घूमते हुए आरोपी को गांव वालों की मदद से पकड़कर थाने लाया गया। जहां पर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप पत्र दायर होने पर मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह की अदालत में हुई।
विज्ञापन
इस मामले में अभियोजन अधिकारी ललित मोहन आर्य ने न्यायालय में छह गवाह पेश किए। मामले को सुनने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अभियुक्त को तीन माह के कारावास की सजा सुनाई। अभियुक्त वर्तमान में जेल में है।
विज्ञापन