{"_id":"594a92af4f1c1bbf548b4870","slug":"the-women-of-the-grains-were-taken-to-remove-the-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान हटाने को लेकर दाणोंछीना की महिलाओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान हटाने को लेकर दाणोंछीना की महिलाओं ने लगाया जाम
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर जाम लगातीं महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खरही क्षेत्र के दाणोंछीना से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर क्षेत्र की महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं ने बुधवार को बागेश्वर-ताकुला एनएच में चक्काजाम भी किया, बाद में आबकारी अधिकारी के 15 दिन में दुकान हटाने के लिखित आश्वासन पर महिलाओं ने धरना प्रदर्शन स्थगित किया। महिलाओं ने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन के अनुरूप शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आंदोलनकारी महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण पहाड़ के लोग बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद गांव-गांव शराब की दुकानें खोली जा रही है। शराब की दुकान हटाने की मांग करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें सड़कों पर उतरने को विवश होना पड़ रहा है। आंदोलन को देखते हुए उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार, सीओ वीर सिंह, थानाध्यक्ष झिरौली एसपी रायपा ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं दुकान हटाने का लिखित आश्वासन देने से पहले आंदोलन समाप्त नहीं करने के फैसले पर अडिग रहीं।
विज्ञापन
इसके बाद जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार ने 15 दिन के भीतर दुकान हटाने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद ही महिलाओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में ललिता, हीरा देवी, दीपा, शांति देवी, खष्टी देवी, जीवंती, देवकी, नीमा, संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र, ओम प्रकाश टम्टा आदि मौजूद थे।