फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The wisdom of the government for the purification ritual by guest teachers

सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए अतिथि शिक्षकों ने किया हवन

Sat, 12 Nov 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sat, 12 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The wisdom of the government for the purification ritual by guest teachers
हवन करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
अतिथि शिक्षकों ने बागनाथ मंदिर में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। इस मौके पर सभी अतिथि शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य की कामना भी की गई। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र नहीं माना गया तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। 
विज्ञापन



शनिवार को बागनाथ मंदिर परिसर में हवन यज्ञ में आहुति देने के बाद अतिथि शिक्षकों ने बैठक आयोजित की। इस मौके पर आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथि शिक्षकों को संविदा करने, सभी अतिथि शिक्षकों का समायोजन करने, गेस्ट टीचर्स के पदों को रिक्त न समझने, गेस्ट टीचर्स के लिए शीघ्र स्पष्ट नियमावली बनाने और मार्च से अब तक का मानदेय देने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन


कहा कि सरकार की अस्पष्ट नीति के कारण सभी गेस्ट टीचर अपने भविष्य को लेकर आशंकित हैं। यदि सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती है तो गैरसैंण विधान सभा का घेराव किया जाएगा। बैठक में भावना जोशी, शोभा बड़ती, नेहा, चम्पा, मंजू कठायत, ललित मोहन, पूनम, संतोष बोरा, कंचन दफौटी, यामिनी, विमला, मनोज कुमार, आनंद नाथ आदि अतिथि शिक्षक शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed