फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The water of Naula of Siya village was found contaminated in the investigation

Bageshwar News: जांच में दूषित पाया गया सिया गांव के नौले का पानी

Mon, 08 May 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 08 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The water of Naula of Siya village was found contaminated in the investigation
बागेश्वर। सिया गांव में स्रोत के पानी से डायरिया फैलने का स्वास्थ्य विभाग ने जो अनुमान लगाया था वह सही साबित हो रहा है। जल संस्थान की ओर से जांच के लिए भेजे गए सैंपल में नौले का पानी प्रदूषित पाया गया है। विभाग की ओर से नौले में क्लोरीनेशन कराया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को काफलीगैर तहसील के सिया गांव में डायरिया से पांच वर्षीय निकिता की मौत हो गई थी जबकि 16 लोग बीमारी की चपेट में आ गए थे। सात लोगों को एक दिन के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने प्राकृतिक स्रोत के पानी को बीमारी का कारण माना था और नौले के पानी का सैंपल लेकर जल संस्थान को जांच के लिए दिया था।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने बताया कि नौले के आसपास गंदे पानी का जमाव होने और रिस कर नौले के पानी में मिलने से पानी पीने योग्य नहीं रह गया था। लैब से पानी के सैंपल के प्रदूषित होने की सूचना मिलने के बाद नौले में हाइपो क्लोराइड डाला गया है। ग्रामीणों से नौले के पानी का प्रयोग नहीं करने को कहा है। नौले के आसपास जमा पानी को साफ करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, प्रभारी सीएमओ डॉ. पीएस जंगपांगी ने बताया कि सोमवार को डॉ. प्रमोद टम्टा और फार्मासिस्ट शिवराज मेहता ने सिया गांव जाकर सभी मरीजों की जांच की। जांच में सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed