{"_id":"60f1d2798ebc3ecba16efc43","slug":"the-villagers-of-sakida-have-been-staging-a-sit-in-for-five-days-for-three-km-of-road-bageshwar-news-hld4314193119","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किमी सड़क के लिए पांच दिन से धरना दे रहे सकीड़ा के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किमी सड़क के लिए पांच दिन से धरना दे रहे सकीड़ा के ग्रामीण
विज्ञापन
बागेश्वर स्वीकृति के चार वर्ष बीतने के बाद भी मात्र तीन किमी सड़क का निर्माण न होने से नाराज सकीड़ा के ग्रामीणों का आंदोलन हरेले के दिन भी जारी रहा। आंदोलन के पांचवें दिन कई लोग धरने पर बैठे।
सकीड़ा के ग्रामीण पिछले पांच दिन से कलक्ट्रेट में सड़क निर्माण को लेकर धरना दे रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि वर्ष 2017 में खांकर से सकीड़ा के लिए तीन किमी सड़क मंजूर हुई थी लेकिन आज तक सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। खांकर-सकीड़ा सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष किशन राम ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए गांव के लोग जमीन देने के लिए तैयार हैं। जमीन का अनापत्ति प्रमाणपत्र भी दिया जा चुका है लेकिन सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है।
सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को आम आदमी पार्टी ने भी समर्थन दिया है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने लोगों की मांग को जायज बताते हुए सड़क निर्माण न होने को क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय बताया है। बीते बुधवार को धरनास्थल पर पहुंचे विधायक चंदन राम दास से सड़क निर्माण को लेकर आंदोलनकारियों की तीखी बहस हो चुकी है। धरने पर बैठे सुनील कुमार, दीप चंद्र, वंशी लाल, नवीन चंद्र, पंकज कुमार, प्रकाश चंद्र ने सरकार और विधायक पर सकीड़ा की उपेक्षा का आरोप लगाया है।