फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The villagers of Basakuna demonstrated in the Collectorate

बसकूना के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Basakuna demonstrated in the Collectorate
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसकूना के लोग। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट के बसकूना गांव के लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर गांव में क्रशर लगाने का विरोध किया है। गांव के लोगों का कहना है कि उक्त स्थान के चारों ओर खेत हैं। इससे उपज पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने क्रशर लगाने के खिलाफ कलक्ट्रेट में नारेबाजी की। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा है कि एक व्यक्ति गांव के सारीखेत में जमीन खरीदकर क्रशर लगा रहा है। क्रय की गई भूमि के चारों ओर लोगों के उपजाऊ खेत हैं। वहां पर क्रशर लगाने से कृषि कार्य में बाधा उत्पन्न होगी और उपज पर विपरीत असर पड़ेगा। पर्यावरण को भी क्षति पहुंचेगी। कहा है कि वह लोग क्रशर लगने को मंजूरी देने का विरोध करते हैं। कहा है कि यदि जबरदस्ती क्रशर लगाया गया तो गांव के लोग धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही चक्काजाम करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

उधर बसकूना की ग्राम प्रधान चंपा देवी ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में रेत-बजरी का भंडारण करने का मामला उठाया है और इस पर रोक लगाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने इन लोगों को मामले की जांच कराने का भरोसा दिलाया है। उधर, क्रशर स्वामी विक्रम सिंह शाही का कहना है कि उनको क्रशर लगाने की अनुमति मिली हुई है। वह अपनी नाप जमीन में क्रशर लगा रहे हैं। विरोध गैर वाजिब है। प्रदर्शन में प्रमोद मेहता, गुमान सिंह, खड़क सिंह राठौर, राधा देवी, सोनी देवी, मंगला देवी, चंदन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed