{"_id":"576ec0d34f1c1b353db47f23","slug":"the-villagers-asked-for-electricity-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को दिलाएं मूलभूत सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को दिलाएं मूलभूत सुविधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांगा बिजली, पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गांव-गरीब उत्थान मंच के बैनर तले विद्युतीकरण न होने, पीने के पानी, मोबाइल फोन टावर लगाने की मांग को लेकर जैनकरास के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने शासन-प्रशासन पर उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप मढ़ा और आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन
आंदोलनस्थल बगनीगाड़ तोक में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन के विकास के तमाम दावों के बावजूद भी गांव के कई हिस्सों में बिजली की रोशनी नहीं पहुंची है। बिजली के बगैर लोग परेशान हैं। बच्चे रात में पढ़ाई के लिए चीड़ के छिलके जलाने को मजबूर हैं। लघु उद्योग भी नहीं लग पा रहे हैं।
विज्ञापन
पीने के पानी के इंतजाम न होने से उन्हें गधेरों के दूषित पानी का सहारा ले पड़ रहा है। संचार क्रांति के इस दौर में गांव में संचार की कोई सुविधा नहीं है। फोन पर हैलो कहने के लिए उन्हें पांच किमी काफलीगैर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने चेेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा। क्रमिक अनशन में गोपाल सिंह टंगड़िया, घनानंद जोशी बैठे। सभा में मंच के अध्यक्ष विशन सिंह टंगड़िया, विशन सिंह भंडारी, केवलानंद जोशी, प्रताप सिंह, नंदा बल्लभ, कमला, पुष्पा देवी आदि थे।