{"_id":"59e0e58e4f1c1b68678b58d1","slug":"the-trash-of-hotels-and-restaurants-throwing-out-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फेंक रहे होटलों और रेस्टोरेंटों का कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर फेंक रहे होटलों और रेस्टोरेंटों का कचरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 13 Oct 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
बीच सड़क पर पड़ी कचरे की बोरियां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर सफाई के लिए अभियान चला हुआ है, दूसरी ओर कुछ लोग सड़कों पर कूड़ा डालकर स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल बागेश्वर तहसील रोड का भी है। हालात यह हैं कि कुछ होटलों और रेस्टोरेंटों से निकलने वाला कचरा रोज शाम को कूड़ेदान के बाहर सड़क पर ही फेंक दिया जाता है। इससे स्थानीय जनता के साथ ही पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बागेश्वर नगर की तहसील रोड पर कूड़ा डालने के लिए दो कूड़ेदान बनाए गए हैं। टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित कूड़ेदान में शाम के समय कुछ होटलों व रेस्टोरेंटों के कचरे को बोरों में भरकर बेतरतीब ढंग से कूड़ेदान के बाहर फेंका जा रहा है। कई बार दोपहिया वाहनों में लादकर लाए जाने वाले कचरे के बोरों को सड़क पर ही फेंक दिया जाता है।
विज्ञापन
इस कचरे को कूड़ेघर में डेरा डाले जानवर पूरी सड़क पर फैला देते हैं। तहसील रोड पर होटलों के साथ ही पर्यटक आवास गृह भी है। यहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। सड़क पर गंदगी और कचरा फैला होने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर के जागरूक लोगों ने डीएम और नगर पालिका प्रशासन से कूड़ेदानों के बाहर कचरा फेंकने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन