फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The tour of the valley Mahrgadh legislator Frswan

विधायक फर्स्वाण ने किया महरगाड़ घाटी का भ्रमण

Fri, 11 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Fri, 11 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

विधायक ललित फर्स्वाण ने महरगाड़ घाटी का दो दिवसीय भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़कों के चौड़ीकरण का काम शीघ्र पूरा करने, स्वीकृत पुल का निर्माण जल्दी शुरू कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


महरगाड़ घाटी के गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक फर्स्वाण का गर्मजोशी से स्वागत किया। को यातायात से जोड़ने के लिए बनी 15 किमी लंबी धरमघर चुचेर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएमजीएसवाई को सड़क के चौड़ीकरण के काम में तेजी लाने, गुणवत्ता का खास ख्याल रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 उन्होंने महरगाड़ में स्वीकृत 48 मीटर लंबे वैलीब्रिज के निर्माणस्थल का निरीक्षण किया। पुल का निर्माण तेजी से करने के निर्देश दिए ताकि बरसात में भी सड़क पर यातायात सुचारु रह सके। ग्रामीणों ने खड़लेख भनार सड़क का नामतीचेटाबगड़ सड़क से मिलान होने पर खुशी जताई और इस काम में दिए गए सहयोग के प्रति विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विधायक ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बताया और उनका पूरा लाभ उठाने को कहा। मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। क्षेत्र के विकास में उनका पूरा सहयोग मिल रहा है।

सीएम के सहयोग से उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई विकास योजनाएं स्वीकृत कराई हैं, जिनमें से कई काम पूूरे हो चुके हैं। बाकी काम भी जल्द पूरे कराए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि विकास कार्यों पर पैनी नजर रखें।


 अधिकारियों को विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचाने के निर्देश दिए। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुंदर मेहरा, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन भट्ट, गंगा सिंह पांगती, कुंवर राठौर, हेमंत मेहरा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed