फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The threat of a boycott of the assembly election Carykatrion

कार्यकर्त्रियों ने दी विस चुनाव के बहिष्कार की धमकी

Fri, 14 Oct 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 14 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
The threat of a boycott of the assembly election Carykatrion
बागेश्वर में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्री - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 आंगनबाड़ी,  मिनी  कार्यकर्त्रियों और सेविकाओं की  बागेश्वर, कपकोट, अल्मोड़ा में  बेमियादी  हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। सभा में वक्ताओं ने मांगें पोषाहार वितरण बंद कर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बागेश्वर और कपकोट के प्रांगण  में हुई सभा में  कार्यकर्त्रियों ने कहा कि मिनी केंद्र को  उच्चीकृत करने,  सुपरवाइजर पदों   पर  शत-प्रतिशत  आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों  को रखने और  कार्यकर्त्री के रिक्त  पदों  पर सहायिका को पदोन्नति देने की मांग पर सरकार अड़ियल रुख दिखा रही है।

बागेश्वर में प्रदर्शन करने वालों में लीला आर्या, मरियम  डेविड, देवकी रावल, जानकी चौबे, शोभा साह, विमला धपोला, पुष्पा हरड़िया, रजनी बिष्ट, अंजू टम्टा शामिल थीं। उधर  कपकोट  में  धरना  देने वालों  में   ब्लॉक अध्यक्ष कमला दानू, जिला   कोषाध्यक्ष  हंशी  ऐठानी, जानकी द्रोपदी मिश्रा,  मंजू गढ़िया, मालती गढ़िया, मालती फर्स्वाण, तारा जोशी, नीमा  जोशी, कौशल्या  बिष्ट, खष्टी, प्रेमा, दीपा और लक्ष्मी देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन

उधर अल्मोड़ा में गांधी पार्क में धरने पर बैठीं कार्यकर्त्रियों ने केंद्र सरकार द्वारा उनकी मांगें नहीं माने जाने पर  नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरने पर पुष्पा राणा, हेमा मेर, राधिका जोशी, विमला मेर, खष्टी देवी, पुष्पा बिष्ट, सीमा पांडे, दया भटट, शोभा टम्टा, पुष्पा जोशी, शांति टम्टा, शीला नेगी, सावित्री देवी, दयावंती देवी, सरस्वती लोहनी, उमा आर्या आदि शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed