फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The team won the trophy by beating Kmsyar Mlsuna

कमस्यार की टीम को हराकर मलसूना ने ट्रॉफी जीती

Sat, 28 Jan 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 28 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
The team won the trophy by beating Kmsyar Mlsuna
बागेश्वर के मलसूना में अतिथियों के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। शहीद राजन राठौर और जसवंत राठौर की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मलसूना की टीम ने जीता। मुख्य अतिथि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक सानीउडियार के प्रबंधक भावनेश बुर्फयाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की। उन्होंने कहा कि खेलों का अंतरराष्ट्रीय महत्व है। युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ ही खेलों पर भी खास ध्यान देने को कहा। 

विज्ञापन


फेणीनाग खेल मैदान में मलसूना और कमस्यार घाटी की टीम के मध्य फाइनल का मैच खेला गया। कमस्यार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करके मलसूना की टीम ने सात विकेट खोकर 11वें ओवर में ही ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


मैच के मैन ऑफ मैच मलसूना के कमल राठौर रहे। उन्होंने चार विकेट लेकर 58 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैन ऑफ द सीरीज कमस्यारघाटी के मनोज रावत जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पंकज कुमार, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कमल राठौर रहे। अंपायर की भूमिका रवि मेहरा, कमल, स्कोरर हिमांशु भौर्याल, सुनील कुमार, उद्घोषक नरेंद्र राठौर, राजेंद्र प्रसाद, महेश मेहरा, भरत मेहरा, भूपाल सिंह राठौर, भूपेश राठौर, कुलदीप आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed