फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The team of tourists from South India returned from Pindari

दक्षिण भारत के पर्यटकों का दल पिंडारी से लौटा

Sat, 04 Nov 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 04 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
The team of tourists from South India returned from Pindari
पर्यटक आवास गृह पहुंचे पर्यटक।  - फोटो : amar ujala
दक्षिण भारत के पर्यटकों की छह सदस्यीय टीम पिंडारी ग्लेश्यिर से लौट आई है। टीम के सदस्य पिंडारी की खूबसूरती से अभिभूत नजर आए। पिंडारी ग्लेशियर क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद लौटे टीम लीडर डॉ. दीपक जोशी ने बताया कि उत्तराखंड बेहद खूबसूरत राज्य है। उन्होंने बताया कि इस आठ दिवसीय भ्रमण में टीम ने प्राकृतिक, सामाजिक और भौगोलिक स्थिति का अवलोकन किया।
विज्ञापन


उन्होंने केएमवीएन की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। टीम के सदस्यों ने सुझाव दिया कि राज्य के लिए पर्यटन राजस्व का मुख्य आधार बन सकता है, इसके लिए सरकार को ठोस रणनीति बनानी होगी। छह सदस्यीय टीम में रिटायर्ड ब्रिगेडियर हरीश पाठक, राघव रेड्डी, कृष्णमूर्ति, डॉ. हिंदुकुश और अशोक शामिल थे। पिंडारी की यात्रा के बाद बागेश्वर पहुंची टीम का केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक तारा दत्त तिवारी, उत्तम सिंह बिष्ट आदि ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed