फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The target is to sell tea worth Rs 50 lakh by April 30.

Bageshwar News: 30 अप्रैल तक 50 लाख रुपये की चाय बेचने को लक्ष्य

Thu, 12 Mar 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 12 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The target is to sell tea worth Rs 50 lakh by April 30.
कौसानी/बागेश्वर। कौसानी की चाय को व्यापक बाजार दिलाने के लिए जिला प्रशासन पूरा जोर लगा रहा है। महिला समूह और आउटलेट के माध्यम से चाय बेचने के लक्ष्य को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इस साल 30 अप्रैल तक 50 लाख रुपये की चाय बेचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम आकांक्षा कोंडे ने इसके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम कोंडे ने कौसानी स्थित चाय बागान और चाय फैक्टरी का निरीक्षण किया। उन्होंने चाय की बिक्री बढ़ाने के लिए प्रभावी मार्केटिंग रणनीति तैयार करने को कहा। बिजनेस प्रमोटर्स को जोड़कर समर्पित मार्केटिंग टीम बनाने के निर्देश दिए। बिक्री लक्ष्य बढ़ाने के लिए महिला समूहों को जोड़ने, जिले में आउटलेट खोलने और स्थानीय होटलों से टाई-अप करने के निर्देश दिए। उन्होंने चाय बागान को पर्यटन से जोड़ने के लिए बागान से बर्ड वॉचिंग साइट तक ट्रैक विकसित करने को कहा। चाय फैक्टरी के प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि वर्तमान में 23 हेक्टेयर क्षेत्र में चाय की खेती की जा रही है। पिछले साल तीन हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तार किया गया था। इस साल भी इतने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में कौसानी की चाय का प्रमुख बाजार कोलकाता है। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, डीडीओ संगीता आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed