फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The storm destroyed the district's power system, disrupting power supply across the district.

Bageshwar News: अंधड़ ने जिले की बिजली व्यवस्था को किया ध्वस्त, पूरे जिले की आपूर्ति बाधित

Sun, 03 May 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 03 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The storm destroyed the district's power system, disrupting power supply across the district.
बागेश्वर। जिले में दोपहर आए भीषण अंधड़ और बारिश ने विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। जिले में दोपहर करीब दो बजे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। वर्तमान में जिले का अपना पिटकुल सब-स्टेशन कार्यशील नहीं होने के कारण आपूर्ति के लिए अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर और ताकुला फीडर पर निर्भर रहना पड़ता है। दोपहर में तेज आंधी के चलते इन दोनों फीडरों की लाइनें ठप हो गईं, जिससे पूरे जिले की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

जिले में अंधड़ के बाद से ही पूरे जिले की सप्लाई ठप होने के कारण ऊर्जा निगम को अब तक फाल्ट का सही स्थान पता नहीं चल सका है। जिले के आरे, रैखोली और भतरौला क्षेत्रों में बिजली की हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ और भारी टहनियां गिरने की सूचना है, जिससे लाइनों को काफी नुकसान पहुंचा है। शनिवार को भी दुगनाकुरी और कांडा क्षेत्र के करीब 70 गांवों में आपूर्ति ठप रही थी। ऊर्जा निगम के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि शनिवार को बसकुना और चिपोली के जंगलों में लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली गुल हुई थी। रविवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू की गई थी, लेकिन दोपहर में दोबारा आए अंधड़ ने फिर से पूरे जिले को अंधेरे में धकेल दिया।
विज्ञापन


.....कोट
तेज आंधी के कारण सोमेश्वर और ताकुला दोनों मुख्य फीडरों में तकनीकी खराबी आई है। हमारी टीमें लाइनों का निरीक्षण कर रही हैं। जैसे ही अल्मोड़ा से आपूर्ति बहाल होगी, जिले के सभी क्षेत्रों में बिजली सुचारू कर दी जाएगी। स्थानीय स्तर पर आरे और भतरौला में गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य जारी है। - आनंद खोलिया, प्रभारी ईई, ऊर्जा निगम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन




बीएसएनएल का नेटवर्क ठप, मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद

बागेश्वर। जिले में रविवार को आए तेज अंधड़ और बारिश के बीच सरकारी संचार सेवा बीएसएनएल पूरी तरह चरमरा गई। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे के बाद जिलेभर में एकाएक नेटवर्क ठप हो गया, जिससे मोबाइल सिग्नल गायब हो गए और ब्रॉडबैंड सेवा भी बंद हो गई। नेटवर्क बाधित होने के कारण ऑनलाइन भुगतान, बैंकिंग, कार्यालयी कामकाज और छात्रों की पढ़ाई जैसी महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने परिजनों से संपर्क तक नहीं कर पाए। बीएसएनएल के डीई आशीष निगम ने बताया कि बारिश और अंधड़ के कारण कुछ तकनीकी दिक्कतें आई हैं, जिससे सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी टीम खराबी को ठीक करने के कार्य में जुटी है। जल्द ही मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवाओं को सुचारू कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed