{"_id":"69e27d0991f787465f013e0a","slug":"the-sp-ran-with-the-soldiers-testing-their-discipline-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-124109-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एसपी ने जवानों के साथ लगाई दौड़, परखी अनुशासन की धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एसपी ने जवानों के साथ लगाई दौड़, परखी अनुशासन की धार
Sat, 18 Apr 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और मानसिक सतर्कता को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए साप्ताहिक परेड हुआ। एसपी जितेंद्र मेहरा के नेतृत्व में जवानों के टर्नआउट और ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। एसपी ने जवानों के साथ स्वयं दौड़ लगाकर प्रेरित किया।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड के दौरान पुलिसकर्मियों ने मंच के सामने से तेज चाल के साथ सलामी दी। जवानों ने ड्रिल और शस्त्राभ्यास का प्रदर्शन किया। एसपी ने जवानों को सैल्यूट और स्क्वाड ड्रिल की तकनीकी बारीकियां सिखायीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस सेवा में अनुशासन और शारीरिक फिटनेस सबसे अहम है ताकि किसी भी चुनौती पर जवान त्वरित प्रतिक्रिया दे सकें। वहां सीओ अजय साह, मनीष शर्मा आदि थे। संवाद