Hindi News
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
The SDRF rescued the bovines trapped in Ghadre, six of the 18 bovines trapped for three days had died.
{"_id":"601991bd8ebc3e36c737810a","slug":"the-sdrf-rescued-the-bovines-trapped-in-ghadre-six-of-the-18-bovines-trapped-for-three-days-had-died-bageshwar-news-hld4133608190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गधेरे में फंसे गोवंशियों को एसडीआरएफ ने बचाया, तीन दिन से फंसे 18 गोवंशियों में से छह की हो गई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गधेरे में फंसे गोवंशियों को एसडीआरएफ ने बचाया, तीन दिन से फंसे 18 गोवंशियों में से छह की हो गई थी मौत
कपकोट के कालापानी के जंगल में मौजूद गौवंशीय पशु, जिन्हें एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित न?
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के चीराबगड़ गांव में कालापानी गधेरे में फंसे 12 गोवंशी पशुओं को एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला लिया। तीन दिन से फंसे 18 पशुओं में से छह की पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
रविवार को चीराबगड़ गांव के बकरी पालकों ने गधेरे में फंसे पशुओं को देखा। इसकी सूचना नगर पंचायत के शिवालय वार्ड के सभासद गोविंद कपकोटी को दी गई। कपकोटी ने एसडीआरएफ इंचार्ज हृदयेश सिंह परिहार को फोन के माध्यम से सूचित किया। मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम गधेरे के पास पहुंची। एएसआई परिहार ने बताया कि जानवर गधेरे में फंसे थे। बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। टीम ने मशक्कत कर रास्ता तैयार किया। वहां जाकर देखा कि कुछ जानवर मरे हुए थे।
विज्ञापन
बाकी जीवित जानवरों को बचाने की मुुहिम शुरू की गई। एसडीआरएफ के जवानों और ग्रामीणों के सहयोग से बाकी जानवरों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि जानवर भूखे थे। बाहर निकालने के बाद उनके चारे का प्रबंध किया गया। जानवरों के कान में कोई टैग नहीं था जिससे जानवर लावारिस प्रतीत हो रहे हैं। उधर, सभासद गोविंद कपकोटी और सामाजिक कार्यकर्ता महेश कपकोटी ने बताया कि कुछ जानवरों को हल्की चोट भी आई थी। इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।