फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The school opening ceremony by mla.

नव प्रभात विद्या मंदिर कन्यालीकोट ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

Tue, 06 Dec 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।  Updated Tue, 06 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The school opening ceremony by mla.
स्कूल के समारोह की शुरुआत करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला

कपकोट (बागेश्वर)। नवप्रभात विद्या मंदिर कन्यालीकोट के बच्चों ने वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और अति विशिष्ट अतिथि विधायक ललित फर्स्वाण ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने शिक्षकों से बच्चों को प्रतियोगी बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने पंचायत निधि से विद्यालय के लिए दो कंप्यूटर, पीने के पानी के लिए दो फिल्टर, हर कक्षा के लिए एक-एक सीलिंग पंखा देने, चहारदीवारी का निर्माण करने, खेल सामग्री उपलब्ध कराने, बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर, चटाईयां उपलब्ध कराने की घोषणा की। बच्चों ने मनभावन कार्यक्रम पेशकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


विद्यालय प्रांगण में जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर घर में भी ध्यान देने को कहा। अतिविशिष्ट विधायक फर्स्वाण ने कहा कि सरकार शिक्षा को नई ऊंचाई देने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। बच्चों को संस्कारवान, रुचिकर शिक्षा देने को कहा। विद्यालय के क्रियाकलापों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा की निधि से एक कक्षा कक्ष बनाने और पुस्तकालय के लिए 20 हजार रुपए देने की घोषणा की। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत ने शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने आरटीई का पूरा पालन करने, विधवा, दिव्यांग, तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों, एक अनाथ परिवार के दो बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने पर प्रबंधक सुरेंद्र गढ़िया, प्रधानाचार्य महेश कुमार की सराहना की।


प्रबंधक गढ़िया ने सभी का स्वागत किया। बच्चों ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना गाकर किया। बच्चों ने नंदा राजजात यात्रा, अंग्रेजी नाटक समेत नेेपाली, पंजाबी, असोमी गीत, नृत्य पेशकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान दान सिंह बघरी ने किया। वहां शिक्षक नवीन पाठक, नीरज टम्टा, हयात गढ़िया, नवीन दानू, भावना, कविता, मंजू, भावना गढ़िया, श्याम सिंह कनौली, रघुवीर सिंह, राजन सिंह, हीरा सिंह, उम्मेद सिंह आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed