फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The posts of Principal and Vice Principal are vacant in Rajiv Gandhi Navodaya Vidyalaya

Bageshwar News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में प्राचार्य और उपप्राचार्य के पद रिक्त

Fri, 13 Jun 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 13 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The posts of Principal and Vice Principal are vacant in Rajiv Gandhi Navodaya Vidyalaya
बागेश्वर। जिले के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में प्राचार्य और उपप्राचार्य का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। विद्यालय में एकमात्र नियमित शिक्षक प्राचार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अन्य 14 शिक्षक अतिथि और संविदा से विद्यालय में पठन-पाठन कराते हैं।
विज्ञापन

जिले के बहूली स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में बीते तीन साल से राजूहा बहूली के प्रधानाचार्य बसंत बल्लभ पांडेय प्राचार्य का कार्यभार संभाल रहे थे। तीन साल पूर्ण होने के बाद अब विद्यालय के प्राचार्य की जिम्मेदारी राकेश कुमार को दी गई थी। वर्तमान में उनके अवकाश पर जाने से विद्यालय में प्राचार्य का पद रिक्त हो गया है। प्राचार्य का पद रिक्त होने से स्कूल में अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को ही कार्यालय से संबंधित कार्य भी करने पड़ रहे हैं। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों की कमी से वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम पूरा करना भी चुनौतीपूर्ण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.कोट
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति का प्रावधान नहीं है। प्राचार्य के लिए हाईस्कूल प्रधानाचार्य को प्रभार दिया जाता है। वर्तमान में प्रभारी प्राचार्य के अवकाश पर जाने से समस्या आ रही है। जल्द प्राचार्य की नियुक्ति की जाएगी। - आशा राम, बीईओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed