फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The people were naked performance Pothing

पोथिंग के लोगों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Tue, 20 Sep 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकाेट बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, कपकाेट बागेश्वर Updated Tue, 20 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
The people were naked performance Pothing
अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करते पोथिंग के आंदोलनकारी। - फोटो : अमर उजाला
 पोथिंग गांव की लंबित समस्याओं को लेकर तहसील प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठे जगत सिंह गढ़िया और रमेश सिंह गढ़िया का आमरण अनशन सोमवार को भी जारी रहा। गुस्साए समर्थकों ने तहसील प्रांगण में शासन-प्रशासन की उपेक्षा के विरोध में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सभा में  वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन शुरू हुए एक महीना से भी अधिक समय हो गया है,  लेकिन समस्याएं आज भी जस के तस हैं। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। इसी स्थल पर सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल बनाने की मांग को लेकर सोमवार को नरेंद्र गढ़िया और सूरज मेहरा क्रमिक अनशन पर बैठे। 
विज्ञापन



उधर पोथिंग गांव के आंदोलनकारियों ने दो तहसील कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। गुस्साए आंदोलनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोपी कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 एसडीएम  केएस टोलिया को दिए ज्ञापन में आंदोलनकारियों ने कहा है कि गत 16 सितंबर की रात दो तहसीलकर्मी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और उन्होंने आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों से तहसील परिसर से उठने को कहा। परिसर नहीं छोड़ने पर होमगार्ड और पुलिस के जरिए हटाने की चेतावनी दी।


कर्मचारी नशे में प्रतीत हो रहे थे। उनकी इस हरकत से आंदोलनकारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड जन चेतना  मंच पोथिंग के  अध्यक्ष हरीश जोशी,  संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व कनिष्ठ ब्लाक उप प्रमुख भगवत गढ़िया, मदन गढ़िया, दरबान सिंह, महेश चंद्र, दरबान सिंहि और जमन सिंह आदि शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed