फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The people of Mikhilakhalpatta are facing problems for one and a half months due to the collapse of the bridge.

पुल ध्वस्त होने से डेढ़ महीने से दिक्कतें झेल रहे हैं मिखिलाखलपट्टा के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
The people of Mikhilakhalpatta are facing problems for one and a half months due to the collapse of the bridge.
बागेश्वर के मि खिलाखलपट्टा में क्षतिग्रस्त पुल। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मिखिलाखलपट्टा गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल बीते आठ जुलाई को पतियासार-झूनी-खलझूनी निर्माणाधीन सड़क से बोल्डर गिरने से ध्वस्त हो गया था। पुल ध्वस्त होने से मिखिलाखलपट्टा की पांच की आबादी बेहद परेशानी में है। ध्वस्त हुआ पैदल पुल लोनिवि के अधीन था। निर्माणाधीन सड़क वॉप्कोस कंपनी की है।
विज्ञापन

पुल ध्वस्त होने से आवागमन बाधित हो गया है। सड़क कटिंग के कारण लगातार पत्थर, बोल्डर गिर रहे हैं। पूर्व प्रधान सूप सिंह, वन पंचायत सरपंच उछप सिंह, राजेंद्र सिंह का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क का मलबा नदी में डाल दिया जा रहा है। ध्वस्त पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण न होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गांव में राशन ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वॉप्कोस कंपनी ने पुल का निर्माण करने की बात कही थी। लोनिवि और वैपकॉश के बीच इसके लिए सहमति बनी थी। वॉप्कोस के ईई विशन लाल का कहना है कि पतियासार-झूनी-खलझूनी के लिए बन रही सड़क का कुछ हिस्सा भद्रतुंगा में और कटना है। कठोर चट्टान वाला हिस्सा है। पुल का एक हिस्सा गिरा है। क्षतिग्रस्त पुल सही हालत में है। उसी पुल को खोलकर सितंबर माह में जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed