{"_id":"5f5fafe58ebc3e506317bd47","slug":"the-people-of-bageshwar-will-get-all-the-gifts-bageshwar-news-hld396944568","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला गठन के 24वें साल बागेश्वर के लोगों को मिलेंगी तमाम सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला गठन के 24वें साल बागेश्वर के लोगों को मिलेंगी तमाम सौगातें
विज्ञापन
बागेश्वर का बागनाथ धाम।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के गठन का 24वां वर्ष उम्मीदों से भरा है। जिले को सात पेयजल योजनाओं की सौगात मिल सकती है। इससे जिला मुख्यालय की पेयजल किल्लत दूर होने से के साथ ही सीवरेज लाइन के निर्माण का रास्ता प्रशस्त हो जाएगा। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन और आईसीयू की सुविधा के साथ ही दो मंजिली पार्किंग भी जिले को मिल जाएगी।
विधायक चंदन राम दास ने बताया कि 11.21 करोड़ रुपये की लागत से मंडलसेरा पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। 65 करोड़ रुपये की लागत से जखेड़ा पेयजल योजना और 29 करोड़ की लागत से खरही पेयजल योजना के पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। पांच करोड़ की लागत से मेहनरबुंगा, 17 करोड़ की लागत से जेठाई, 10 करोड़ की लागत से गरुड़, 3.19 करोड़ की लागत से खडरिया पेयजल योजना का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि एक साल के भीतर बागेश्वर में खेल स्टेडियम का भी निर्माण हो जाएगा।
विधायक ने विश्वास दिलाया कि जिला अस्पताल में शीघ्र सीटी स्कैन और आईसीयू की सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के भवन में जिला अस्पताल चल रहा है। उन्होंने जिला अस्पताल का नया भवन बनाने का प्रस्ताव शासन को दिया है। खोली में बेस अस्पताल के लिए प्रस्तावित जमीन में जिला अस्पताल बनाया जाएगा, क्योंकि अब जिला अस्पताल का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है। जिला अस्पताल में सीएचसी संचालित किया जाएगा। विधायक ने जिले के लोगों को जिले के गठन की वर्षगांठ की शुभकामना दी। कहा कि बागेश्वर को समस्यामुक्त करने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
भगवान बागनाथ का धाम लेगा भव्य स्वरूप
बागेश्वर। जिले के गठन के 24वें वर्ष में भगवान बागनाथ का धाम भव्य स्वरूप में आ जाएगा। सीएम की घोषणा के अनुरूप बागनाथ मंदिर परिसर में संग्रहालय के निर्माण के साथ ही मंदिर समूह के सुंदरीकरण के लिए शासन से 1.30 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इसका कार्य भी शुरू हो गया है। विधायक चंदन राम दास ने बताया कि बागनाथ मंदिर से नुमाइशखेत के लिए 3.25 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। 65 लाख रुपये की लागत से महंत बगीचे में घाटों का निर्माण किया जा रहा है। संवाद