फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The municipality does not have adequate land for disposal of waste.

कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका के पास नहीं है पर्याप्त जमीन 

Sun, 02 Apr 2017 11:53 PM IST
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
घनी आबादी वाले सांस्कृतिक शहर में पालिका के पास कूड़ा फेंकने के लिए पर्याप्त जमीन ही नहीं है। हर रोज शहर से निकलने वाला करीब पांच टन कूड़ा पालिका द्वारा पिथौरागढ़ मार्ग में मृग विहार से कुछ दूर सड़क किनारे जंगल में डाला जा रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड के अभाव में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पालिका ने अब शासन से हाई पावर इंसीलेटर लगाने की मांग की है।


अल्मोड़ा नगर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं है। पहले पालिका द्वारा सिकुड़ा बैंड के पास सड़क के किनारे कूड़ा डाला जाता था। लोगों के विरोध के बाद पालिका द्वारा एनटीडी में मृग बिहार से कुछ दूर सड़क के किनारे जंगल में कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि के अभाव में लंबे समय बाद भी पालिका ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बना सकी है। पालिका के पास कूड़ा निस्तारण के लिए करीब पांच हेक्टेयर जमीन जरूरत है। इसके सापेक्ष वर्तमान में इसके लिए मात्र 0.9 हेक्टेयर जमीन ही उपलब्ध है। 
विज्ञापन



हालांकि इस स्थान को पालिका परिषद ने सड़क की ओर से टिन शेड से कवर किया हुआ है। लेकिन इसके बाद भी प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। बारिश होने पर गंदगी गधेरों से निचले स्थानों पर पहुंचती है। कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन की कमी और क्षेत्रीय जनता के आक्रोश को देखते हुए नगर पालिका ने अब सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत हाई पावर इंसीलेटर की मांग शासन से की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि पालिका के पास जमीन नहीं होने से ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण नहीं हो सका है। इसलिए पालिका ने पहले शासन से शहर में हाई पावर इंसीलेटर लगाने की मांग की जा चुकी है। जो पूरी नहीं हो सकी। नई सरकार के गठन के बाद पुन: राज्य सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed