फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The movement will continue till the road construction work starts

सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The movement will continue till the road construction work starts
बागेश्वर। स्वीकृति के चार वर्ष बाद भी सड़क का निर्माण न होने से नाराज सकीड़ा के ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने का एलान किया है।
विज्ञापन

खांकर-सकीड़ा सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष किशन राम के नेतृत्व में बुधवार को भी ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। सड़क निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कहा कि गांव के लिए सड़क न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लंबी जद्दोजहद के बाद सरकार ने वर्ष 2017 में खांकर से सकीड़ा के लिए तीन किमी सड़क स्वीकृत की। सड़क की सर्वे भी की गई लेकिन सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया।
विज्ञापन

धरने में पर बैठे नवीन चंद्र, सुनील कुमार, जीवन लाल, रमेश चंद्र, वंशी लाल ने कहा कि सरकार और विभाग की उदासीनता के कारण उन लोगों को धरने पर बैठने के लिए बाध्य होना पड़ा। बताया कि सकीड़ा गांव में 60 परिवार निवास करते हैं। गांव तक मोटर मार्ग नहीं होने से बीमार, असहाय लोगों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को सड़क तक लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभाग जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन देता रहा है। वन भूमि का प्रस्ताव ऑनलाइन न होने से सड़क निर्माण में बाधा आ रही है कहा है कि सड़क निर्माण का रास्ता प्रशस्त नहीं हुआ तो क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed