{"_id":"4ffda05d108d56853484953a35cecee5","slug":"the-movement-of-the-rural-drinking-water-will-rakoli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के लिए आंदोलन करेंगे रैखोली के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के लिए आंदोलन करेंगे रैखोली के ग्रामीण
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
धूराफाट के रैखोली ग्राम समूह में पेयजल का संकट हो गया है। गांव और इसके तोकों में एक हजार की आबादी के लिए 40 हैंडपंप लगे हैं, लेकिन इन कभी कभार ही पानी आता है। लोगों से अनावश्यक रूप से टैक्स वसूला जा रहा है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने यहां प्रशासन से शिकायत कर आंदोलन की धमकी दी।
विज्ञापन
स्वैप मोड के तहत रैखोली को सरयू पंपिंग योजना के साथ जोड़ा गया है। योजना के निर्माण के समय गांव की जनसंख्या कम थी, अब इसमें करीब 30 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गई है। दूसरी तरफ जल संस्थान की वितरण व्यवस्था लचर है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव में पेयजल की किल्लत है।
विज्ञापन
यहां 40 स्टैंडपोस्ट लगाए गए हैं। इनमें से कुछ में ही कभी कभार पानी आता है। इनमें भी पानी का प्रेशर बहुत कम रहता है। जिससे यहां के एक हजार ग्रामीण बूंद-बूूंद पानी के लिए तरस रहे हैैं। लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। पानी के इंतजाम में ग्रामीणों का अधिकतर समय बीत रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लिए अलग से जलाशय बनाया गया है। इनमें दिनभर में कम से कम दो बार पानी डाला जाना चाहिए।
रैखोली सेवा समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह, उपाध्यक्ष रमेश सिंह, सचिव बालम सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उमेश सिंह आदि ने इस बारे में यहां एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया और पेयजल व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।