फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The Mountain collapsed and houses were washed away with debris in bageshwar

आफत की बारिश: पहाड़ी दरकी...चार कमरों का मकान मलबे के साथ बह गया, गाय और बछड़े की मौत; बाल-बाल बचे पति-पत्नी

Fri, 26 Jul 2024 07:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 26 Jul 2024 07:55 PM IST
सार

भारी बारिश के बाद कपकोट के बड़ी पन्याली में पहाड़ी दरकने से तबाही मची है।  चार कमरों का मकान मलबे के साथ बह गया। मलबे में दबने से गाय और बछड़े की मौत हो गई। मकान में मौजूद दंपति भूस्खलन की आहट पाकर अन्यत्र भागकर जान बचाई। 

विज्ञापन
The Mountain collapsed and houses were washed away with debris in bageshwar
पहाड़ी दरकी और मकान मलबे के साथ बहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतिवृष्टि से कपकोट के बड़ी पन्याली में पहाड़ी दरकने से तबाही मची है। चार कमरों का मकान मलबे के साथ बह गया। मलबे में दबने से गाय और बछड़े की मौत हो गई। मकान में मौजूद दंपति भूस्खलन की आहट पाकर अन्यत्र भागकर जान बचाई। गांव में दो अन्य मकान ध्वस्त हो गए।

विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के तेज बारिश के बीच करीब तीन बजे बड़ी पन्याली के थाड़थाना तोक में पहाड़ी दरक गई। मलबा उमेद सिंह पुत्र केदार सिंह के मकान को बहा ले गया। मकान के मलबे में जेवर, कपड़े, नकदी के साथ ही घर का सारा सामान दब गया। मलबे के साथ बहे मकान में दो कमरे पूर्ण बने थे जिसमें दंपती रहते थे। उनका एक बेटा है, जो बाहर नौकरी करता है। दो कमरे निर्माणाधीन थे। पहाड़ी बुरी तरह से दरकी है। बड़ी पन्याली के उडेनाइजर तोक की पार्वती देवी पत्नी रतन सिंह, शेर सिंह पुत्र धीम का मकान ध्वस्त हो गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आपदा प्रबंधन, राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे जानवर, और अन्य सामान की खोजबीन की। गांव में सैकड़ों नाली कृषि योग्य भूमि बह गई है।

विज्ञापन

इनके मकानों को खतरा
भूस्खलन से बड़ी पन्याली ग्राम पंचायत के कुंदन सिंह पुत्र केदार सिंह, प्रेम सिंह पुत्र चंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह, जोगा सिंह पुत्र मोहन सिंह, भूपेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह, गोपाल सिंह पुत्र प्रताप सिंह, कुंदन सिंह पुत्र प्रताप सिंह के आवासीय मकानों को खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बांटी राहत राशि
विधायक सुरेश गढि़या ने बड़ी पन्याली पहुंचकर राहत राशि का वितरण किया। विधायक ने कहा कि प्रभावित परिवारों को विस्थापित करने के संबंध में प्रशासन को विस्तृत रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। नुकसान का आगणन तैयार करने को कहा गया है। इस दौरान गांव पीड़ित परिवारों को पांच लाख एक हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। दैनिक उपयोग की राहत सामग्री वितरित की। ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू आदि मौजूद थे।

दुगनाकुरी के बैकोड़ी का प्राचीन नरसिंह मंदिर ध्वस्त
बागेश्वर जिले में बृहस्पतिवार की रात को हुई भारी बारिश से दुगनाकुरी तहसील के बैकोड़ी में स्थित नरसिंह देवता का प्राचीन मंदिर जमीदोज हो गया। भूस्खलन से स्थल पर मंदिर का नामोनिशान नहीं रहा। बैकोड़ी की पेयजल लाइन और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। कृषि भूमि और फसल मलबे में दबकर नष्ट हो गई। दुगनाकुरी तहसील की नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा ने स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का जायजा लिया। संबंधित विभागों को क्षतिपूर्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

बड़ी पन्यासी के थाड़थाना में पहाड़ी दरकी, मकान जमींदोज, बाल-बाल बचे पति-पत्नी आफत की बारिश : उडेनाइजर तोक में भी दो मकान ध्वस्त संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed