फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The livelihood of the poor is improved by the integrated livelihoods project

एकीकृत आजीविका परियोजना से सुधरी है गरीबों की आजीविका

Wed, 19 Jul 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 19 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
The livelihood of the poor is improved by the integrated livelihoods project
बैठक - फोटो : amar ujala
 ग्रामीण क्षेत्रों में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के संचालन से उन्नत कृषि व पशुपालन आय का जरिया बने हैं। इससे गरीब परिवारों की आजीविका सुधारने की दिशा में सार्थक पहल हुई है। यह बात एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के प्रभागीय प्रबंधन की जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की प्रथम बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कही। 
विज्ञापन

उन्होंने जिले के तीनों ब्लॉकों में गरीबी उन्मूलन हेतु चलाई जा रही आजीविका परियोजना के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाने में परियोजना सार्थक प्रयास कर रही है। एकीकृत आजीविका परियोजना के प्रभागीय प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय ने वित्तीय वर्ष 2017-18 कि प्रथम त्रैमास में संचालित परियोजना गतिविधियों, उपलब्धियों व भावी कार्ययोजना से समन्वय समिति के सदस्यों को बताया कि वर्तमान में एकीकृत आजीविका परियोजना 11 जनपदों के 42 विकास खंडों में संचालित की जा रही हैं। जिसके तहत स्थानीय उत्पादों के संग्रहण, ग्रेड्रिंग, पैकेजिंग एवं विपणन हेतु संग्रहण केंद्र तैयार किये जा रहे हैं। सीडीओ एसएसएस पांगती ने एकीकृत आजीविका परियोजना व विभिन्न रेखीय विभागों के मध्य बेहतर तालमेल समन्वय और संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। सीएओ बीपी मौर्य ने फसल बीमा प्रक्रिया की जानकारी दी। उपासक के ग्रामीण वित्त समन्वयक नरेश झल्डियाल ने समूह, सहकारिताओं को वित्तीय संस्थानों एवं उपासक के माध्यम से दी जाने वाली लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में एकीकृत आजीविका परियोजना के सहायक प्रबंधक प्रकाश पाठक, आरके श्रीवास्तव, मदन सिंह, वीरेंद्र गुसाई, विशन लुम्याल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed