{"_id":"68fe5a7ef155172bf60aa31d","slug":"the-keemu-gogina-road-which-was-closed-since-july-was-repaired-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-119530-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जुलाई से बंद कीमू-गोगिना सड़क की हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जुलाई से बंद कीमू-गोगिना सड़क की हुई मरम्मत
Sun, 26 Oct 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव कीमू को जोड़ने वाली गाेगिना-कीमू सड़क जुलाई में बरसात के चलते किमी तीन में बाधित हो गई थी। सड़क बाधित होने से कीमू के ग्रामीणों को तहसील और जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए गोगिना तक पांच किमी पैदल यात्रा करनी पड़ रही थी। अब लोनिवि ने सड़क को यातायात के खोल दिया है। सड़क खुलने से ग्रामीणों को आवाजाही में राहत मिल रही है।
बरसात का मौसम कपकोट क्षेत्र में सड़कों पर कहर बनकर बरसता है। क्षेत्र की कीमू-गोगिना सड़क के किमी तीन में बरसाती गधेरा हर साल ऊफान में आता है। गधेरे का जलस्तर बढ़ने से मलबा और पानी सड़क पर बहता है। जिससे सड़क यातायात के लिए बाधित हो जाती है। बीते जुलाई में क्षेत्र में अतिवृष्टि होने से गधेरे का जलस्तर बढ़ गया। जिसमें बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया। गधेरे का जलस्तर अधिक होने से सड़क पर यातायात सुचारू करना संभव नहीं था। अब जलस्तर कम होने से लोनिवि ने सड़क पर आए मलबे और बोल्डर हटाकर यातायात सुचारू कर दिया है। यातायात सुचारू होने से कीमू गांव की 300 से अधिक की आबादी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
.......कोट
कीमू-गोगिना सड़क में किमी तीन के समीप गधेरा उफान पर आता है। गधेरे का जलस्तर कम होने के बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। सड़क में फेज चार के कार्यों के लिए पीएमजीएसवाई जल्द सड़क में निर्माण कार्य शुरू करेगी। - अमित कुमार पटेल, ईई लोनिवि कपकोट
विज्ञापन