{"_id":"58c987c24f1c1b1d6132bb1b","slug":"the-junk-in-the-ferry-taxi-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी टैक्सी स्टैंड में आए दिन लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ी टैक्सी स्टैंड में आए दिन लग रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में जाम में फंसे वाहन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाहनों का दबाव बढ़ने से बागेश्वर का भराड़ी टैक्सी स्टैंड छोटा पड़ता जा रहा है। इसके चलते कपकोट रूट में आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। टैक्सियों के लिए यदि पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले समय में नगर की यातायात व्यवस्था चरमरा सकती है।
बागेश्वर नगर की सड़कें अतिक्रमण के कारण बेहद संकरी हैं। नगर में पार्किंग स्थल नहीं होने से टैक्सियों की पार्किंग भी सड़क पर ही बनाई गई है। कांडा, बैजनाथ और कपकोट रूट में बड़े वाहनों के प्रवेश करते ही जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। यही हालत पिंडारी रूट में स्थित भराड़ी टैक्सी स्टैंड में भी बनी हुई है।
यहां पर टैक्सियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण आए दिन जाम लग रहा है। कुछ वाहन चालक सड़क किनारे वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं, जिस कारण वाहन फंस जाते हैं। जाम के कारण राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को भी टैक्सी स्टैंड पर बार-बार जाम लगता रहा। यदि शीघ्र पार्किंग के लिए स्थल चयनित नहीं किए गए तो आने वाले समय में नगरवासियों को और अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।